फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पैक्स कर्मचारी 22 सितंबर को लखनऊ में देंगे धरना

Sun, 20 Sep 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -28- सहायक आयुक्त सहकारिता कार्यालय में स्टाफ को पत्र सौंपते कर्मी। स्रोत:कर्मी
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश की पैक्स समितियों पर कार्यरत कर्मचारियों ने नियमित एवं समयबद्ध वेतन समेत मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को पत्र सौंप कर कर्मचारियों को एक दिन का अवकाश देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सोसाइटी के प्रदेश संगठन ने पत्र में बताया कि पैक्स समितियों पर कार्यरत कैडर सचिव, नॉन कैडर सचिव, प्रभारी सचिव, लिपिक, विक्रेता, सहयोगी एवं चौकीदार आदि कर्मचारी लंबे समय से नियमित और समयबद्ध वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक व पारिवारिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
कर्मचारियों की मांग है कि समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए और राजकीय सहायता के माध्यम से वर्तमान में लागू वेतनमान के अनुसार नियमित एवं समयबद्ध वेतन उपलब्ध कराया जाए। इन मांगों को लेकर प्रदेश संगठन ने 22 सितंबर को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन निर्धारित किया है। संगठन ने जनपद के सभी पैक्स कर्मचारियों से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

साथ ही सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता से 22 सितंबर को कर्मचारियों को एक दिन का अवकाश प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। अध्यक्ष जयराम सिंह, रोहित कुमार, असित यादव, सुबोध कुमार, चंद्रकांत, संदीप कुमार, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें