फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाइट गेज में फंसा ओवर लोड लोडर, लगा लंबा जाम

Tue, 07 Oct 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो- 07 एयूआरपी 27 नगर में जाम खुलते थानाध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। त्योहार के मौके पर सामान लादकर कस्बे में पहुंच रहे वाहन जाम का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को अछल्दा के हरीगंज बाजार में ओवरलोड एक लोडर नहर पुल पर लगे हाई गेज को पार नहीं कर सका। इससे बिधूना-अछल्दा मार्ग के नहर पुल पर जाम लग गया। पुलिस ने लोडर पर लदा सामान उतरवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे फफूंद की ओर से आ रहा ओवरलोड एक लोडर टूटे हाई गेज से होकर बाजार में घुस गया। वह नहर पुल पर बड़े वाहनों की रोकथाम के लिए लगे हाइट गेज को लोडर पार नहीं कर सका और फंस गया। देखते ही देखते नहर पुल से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा मौके पर पहुंचे और लोडर का सामान उतरवाकर जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें