फोटो-7- संयुक्त शिक्षा निदेशक को ज्ञापन देते शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारी। स्वयं
अजीतमल। राजकीय विभागों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को पिछले पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। कर्मचारियों का आरोप है भुगतान न होने से उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने मानदेय भुगतान को लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर को ज्ञापन सौंपा है।
संयुक्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तम शुक्ल के नेतृत्व में शनिवार को प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर राजेश वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि विभिन्न राजकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है।
ज्ञापन में मांग की गई कि लंबित मानदेय का भुगतान व भविष्य में प्रत्येक माह समय पर मानदेय उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।