फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता-चप्पल की बंद दुकानों के न खुलने से कारोबारियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते डेढ़ महीने से ज्यादा समय से बंद चल रहीं जूता-चप्पल, सराफा व अन्य ट्रेडों की दुकानों के खुलने के बारे में अभी तक कोई निर्देश जारी न होने से कारोबारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि कामकाज ठप होने से अब उनके सामने आर्थिक दिक्कत आने लगी है। व्यापारियों ने डीएम अभिषेक सिंह से अविलंब दुकानों को खुलवाने की मांग की है।
लॉकडाउन को लेकर 25 मार्च से जिले भर का बाजार बंद था। बाद में औरैया जिले को ऑरेंज जोन में शामिल किए जाने के बाद प्रदेश शासन के निर्देश पर डीएम अभिषेक सिंह ने ऑरेंज जोन की शर्तों के तहत कुछ जरूरी सामानों जैसे किराना, दूध, कूलर, एग्रीकल्चर से संबंधित सामान, पंखा व इलेक्ट्रानिक मरम्मत कुल सात ट्रेंडों की दुकानों को खोले जाने की अनुमति जारी की थी।
विज्ञापन

इसमें व्यापारियों की मांग के बाद जिला प्रशासन ने कपड़े की थोक, रेडीमेट कपड़ा, होजरी, मोबाइल आदि की दुकानों का दिनों का निर्धारण कर संचालित करने के आदेश जारी किए थे।
लेकिन फुटवियर, फुटपाथ पर सामान बेचने वाले दुकानदार, सराफा कारोबारी आदि के लिए दुकानें खोलने के बाबत कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है। इसको लेकर व्यापारियों में खासा आक्रोश व्याप्त है।
-
जूता-चप्पल कारोबारी दीपक का कहना है कि डेढ़ महीने से अधिक समय से दुकान बंद है, जबकि खर्चे लगातार जारी हैं। ऐसे में कारोबार बंद होने से आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
जिला प्रशासन ने जूता-चप्पल की दुकानों के अलावा अन्य दुकानों का संचालन शुरू करा दिया है। उनके कारोबार के प्रति अनदेखी किया जाना उचित नहीं है।
---
फोटो13एयूआरपी 08-उमेश चौधरी
आखिर कब तक दें कारीगरों को वेतन
सराफा कारोबारी उमेश चौधरी का कहना है कि दुकानें बंद होने से सवाल यह उठता है कि वह लोग अपने कर्मचारियों को कब तक वेतन दे पाएंगे। सराफा कारोबार में लगे कर्मचारियों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन को चाहिए कि दिन व नियम निर्धारित कर दुकानों का संचालन कराए जाने की अनुमति दे। प्रशासन को उनकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए।
----
फोटो13एयूआरपी 09- सांसद प्रतिनिधि भूपेश अग्रवाल को ज्ञापन सौंपते फुटवियर एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद
फुटवियर एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
औरैया। लॉकडाउन में बंद फुटवियर की दुकानों को खुलवाने की मांग को लेकर बुधवार को फुटवियर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सांसद प्रतिनिधि भूपेश अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा है कि जल्द ही दुकानें न खुली तो परिवार का गुजर बसर करना मुश्किल हो जाएगा। इस दौरान वेद प्रकाश अग्रवाल, नवीन कुमार, विश्वनाथ अग्रवाल व आलोक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें