फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रेन की चपेट में आने से टुकड़ों में बंटा युवक

Sat, 05 Jul 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर कंचौसी रेलवे स्टेशन से पश्चिम की ओर घसापुरवा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक के शरीर के कई टुकड़े हो गए। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। कंचौसी चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार के मुताबिक इटावा से कानपुर के लिए स्पेशल ट्रेन जा रही थी। घसापुरवा के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। युवक की उम्र 25 वर्ष के आसपास है। वह सफेद रंग की टीशर्ट पहने था।
युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव चिचौली के शवगृह में रखवा दिया गया है। कहा कि यह ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या है या हादसा, अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें