फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: उमस भरी गर्मी से डायरिया का प्रकोप बढ़ा, बरतें सावधानी

Sat, 15 Aug 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
औरैया। उमस और चिलचिलाती गर्मी के बीच जिले में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। दूषित जल और खानपान में लापरवाही के कारण डायरिया (दस्त और उल्टी) के मामलों में इजाफा हुआ है। चिचौली मेडिकल कॉलेज में डायरिया के रोजाना 50 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। सभी में एक जैसे ही लक्षण देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना बच्चों से लेकर बुजुर्गों मरीजों को भी देखा जा रहा है। स्थिति यह है कि गंभीर रूप से निर्जलित (डिहाइड्रेटेड) मरीजों को तत्काल वार्डों में भर्ती कर ड्रिप चढ़ानी पड़ रही है। डॉ. अपर्णा शंखवार के अनुसार अचानक तापमान बदलने और बासी भोजन करने से पाचन तंत्र प्रभावित हो रहा है। वहीं गर्मी के बीच ठंडे पानी का सेवन भी लोगों को बीमार बना रहा है। इससे जुकाम बुखार की स्थिति बन रही है। वहीं दूषित पानी और गर्मी डिहाइड्रेशन की समस्या दे रहा है। उल्टी दस्त में हालत बिगड़ने पर रोजाना तीन से चार मरीज भर्ती भी हो रहे हैं।

बचाव और सावधानी के मुख्य उपाय:

पानी को उबालकर ठंडा करके पीएं और बाहर का खुला पानी या बर्फ खाने से बचें।

बासी, कटी हुई सब्जियों या खुले में रखे फल-खाद्य पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें।

शरीर में पानी की कमी न होने दें। नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और ओआरएस का घोल पीते रहें।

खाना खाने से पहले और बाद में हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं।

वर्जन

लगातार उल्टी-दस्त हो या सुस्ती महसूस हो। ये डायरिया के लक्षण होते हैं। स्वयं से इलाज करने के बजाय डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। ओआरएस घोल का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. पवन कुमार शर्मा, सीएमएस मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें