फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हर 20 मरीजों की जांच में दो को निकल रही शुगर

Wed, 01 Apr 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-11- मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब में जांच करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
औरैया। बिगड़े खानपान व दिनचर्या के चलते लोग डायबिटीज (शुगर) का शिकार हो रहे हैं। बुखार व अन्य दिक्कत होने पर मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे मरीजों की जब खून की जांच हो रही है तो उन्हें खुद के डायबिटिक होने की जानकारी हो रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब में हर दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। हर 20 मरीजों की जांच में दो-तीन मरीज निकल रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन विभाग में इन दिनों शुगर रोगियों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। ओपीडी में आने वाले प्रत्येक तरह के मरीजों की शुगर व बीपी की जांच अनिवार्य रूप से कराई जा रही है। रोजाना 300 से ज्यादा मरीजों की ये जांचें हो रही है। बड़े स्तर पर हो रही इस स्क्रीनिंग के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।
शारीरिक गतिविधि न करने वाले लोगों में खास तौर पर यह दिक्कत आ रही है। शुगर की समस्या सामने आने पर उपचार के साथ ही खानपान में सुधार करने का परामर्श दिया जा रहा है। डाइट चार्ट के अनुसार आहार लेने की भी सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

-

मल्टीग्रेन आटे का आहार जरूरी
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि शुगर एक आम समस्या हो गई है लेकिन शरीर में शुगर का लेवल सामान्य बनाए रखना होगा। इसके लिए खानपान व दिनचर्या को दुरुस्त रखना होगा। स्क्रीनिंग में सामने आ रहे मरीजों में यही दिक्कत देखी जा रही है। ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन भी एक वजह है। खानपान बेहतर रखने के साथ ही मल्टीग्रेन आटे का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में शुगर का लेवल ठीक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें