फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कैथावा में तार टूटने से लगी आग

Wed, 01 Apr 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-13-आग की उठतीं लपटें।संवाद
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के गांव कैथावा स्थित 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया है कि विद्युत उपकेंद्र के अंदर मुख्य टीपीएम का तार टूट गया था। इससे चिंगारी निकली और आग भड़क उठी। इससे केंद्र के बाहर खड़ी सूखी घास में भी आग फैल गई।
विज्ञापन

उपकेंद्र में तैनात एसएसओ राहुल यादव ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर विद्युत आपूर्ति बंद करा दी गई थी।(संवाद)

बिजली का तार टूटकर गिरने से लगी आग, बची फसल

अछल्दा। रेलवे क्राॅसिंग के नजदीक से निकली हाईटेंशन लाइन का तार मंगलवार रात साढ़े नौ बजे टूटकर जमीन पर गिर गया। इससे चिंगारी उठने से पास में खड़ी पतार में आग लग गई।
विज्ञापन

लपटें उठते देख ग्रामीण व थाना प्रभारी ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। इससे आसपास खेतों में खड़ी फसल बाल-बाल बच गई। इस दौरान दो घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रही।

क्षेत्र के गांव डुहल्ला के पास आग लगने पर थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बिजली विभाग के जेई धीरेंद्र कुमार को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे लाइनमैन द्वारा टूटे तार को लगभग एक घंटे बाद जोड़ा गया। इसके बाद रात लगभग 11 बजे आपूर्ति बहाल की गई। किसानों ने बताया कि अगर आग ज्यादा फैल जाती तो पास स्थित खेतों में खड़ी गेहूं, अरहर व सरसों की फसल तबाह हो सकती थी।
-

गेहूं के गट्ठे में लगी आग
अछल्दा। बुधवार सुबह लगभग सवा 11 बजे थाना क्षेत्र के गांव छछूंद के किसान आलम खां के खेत में पड़े गेहूं के गट्ठे में आग लग गई। आसपास के खेतों में फसल काट रहे किसानों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक गेहूं के तीन गट्ठे जल गए। सूचना पर थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें