फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार पलटी, चालक घायल

Mon, 20 Jul 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-1- क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटाती क्रेन। संवाद
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी ले गई। बाद में क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटा दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे लखनऊ से फरीदाबाद जा रही कार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 138 पर गांव नगला दौलत के सामने अचानक पलट गई। हादसे में कार चालक हरियाणा फरीदाबाद के सेक्टर-22 क्षेत्र की जवाहर कॉलोनी निवासी संजय प्रसाद घायल हो गए। थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची।
घायल चालक को एंबुलेंस से सैफई ले जाया गया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर यूपीडा के यार्ड में सुरक्षित खड़ा करा दिया गया। थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि कार बेकाबू हो गई थी। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें