फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकरपुर की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। शंकरपुर की टीम शहीद ए कारगिल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टर फाइनल मैच में भिखरा की टीम को शिकस्त दी।
विज्ञापन

रामगढ़ स्थित श्री सुंदर सिंह इंटर कालेज के शिवाजी स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में पहला क्वार्टर फाइनल भिखरा क्रिकेट क्लब भिखरा और शंकरपुर की टीम के बीच हुआ। शंकरपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी भिखरा की टीम ने चार विकेट पर 92 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शंकरपुर की टीम ने नौ ओवर की समाप्ति पर तीन विकेट खोकर 95 रन बनाकर मैच सात विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच शंकरपुर टीम के सूरज को दिया गया। सूरज ने 27 गेंदों का सामना करते हुए छह छक्के और दो चौकों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका मोहित शुक्ला, राघवेंद्र यादव, अमित राजपूत, स्कोरर की भूमिका अभिनव, कमेंटेटर की भूमिका अर्पित परिहार व भोलू ने निभाई। अखिल भारतीय शाक्य महासभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश शाक्य, गोविंद गुप्ता टनटन, प्रिंस यादव, निक्की चौहान, नितिन परिहार, मोहित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें