फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)।श्री राम कुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़, कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, व खो-खो आदि प्रतियोगिताओं प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। विजयी खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सपा नेता बाबा रामनरेश यादव ने सौ मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पुरुष वर्ग की सौ मीटर की दौड़ में वीरू प्रथम, राम प्रवेश द्वितीय व अमन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग में शोभा रानी प्रथम, प्रियंका द्वितीय व वर्षा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में अजय यादव पहले, सोल्जर सिंह दूसरे व रामप्रवेश तीसरे स्थान पर रहे। माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड इलाहाबाद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजब सिंह यादव को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

सहेली ग्रुप ऑफ दिबियापुर की अध्यक्षा सुधा भारतीय विशिष्ट अतिथि रहीं। निदेशक सुल्तान अहमद, प्रबंधक पूर्व चेयरमैन मुकेश भारतीय, गेम्स अधिकारी राजेश शुक्ला, वीरेंद्र प्रसाद राय, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. सौरभ तिवारी अनूप कुमार, इंद्रपाल, कृष्ण गोपाल, मिथलेश, संतोष कुमारी, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें