फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशालाओं में बनेगी जैविक खाद, कमाऊ होगा गोवंश : राजेश सिंह

Sun, 05 Jul 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने कस्बा खानपुर स्थित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वर्मी कंपोस्ट व जीवामृत जैसी खाद बनाने के कार्य में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अब गोशालाओं में संरक्षित गोवंश बेसहारा नहीं बल्कि कमाऊ होंगे।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों की देखरेख में केंचुआ छोड़कर वर्मी कंपोस्ट तैयार होगी। किसानों से चारा लेकर बदले में खाद दी जाएगी और शेष खाद को बेचकर आय बढ़ाई जाएगी। सरकार जल्द ही जैविक खाद पर सब्सिडी भी देगी। मिट्टी के पोषक तत्वों नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश को नष्ट करने वाली रासायनिक खाद से मुक्ति दिलाकर कैंसर जैसी बीमारियों पर लगाम लगाना इसका उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए केयरटेकर को गोकाष्ट, धूपबत्ती, मूर्तियां और दीपक बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। इसके अलावा रजुआमऊ गोशाला में कई गोवंशों की मौत होने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन के अनुसार केवल एक गोवंश की मृत्यु हुई थी। इस मौके पर गोशाला संचालक संतोष गुप्ता, पशुचिकित्सक विवेक पाल, उत्कर्ष शुक्ला, बृजेश बन्धु, विशाल व हर्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें