31एयूआरपी40 - कंचौसी में बंद धान क्रय केंद्र।
- फोटो : AURAIYA
औरैया। जिला प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद भी क्रय केंद्र प्रभारी अनियमितताओं से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को इसकी बानगी देखने को मिली। किसानों की शिकायत पर एसडीएम ने कंचौसी स्थित यूपीएसएस के धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिले। अभिलेख आदि अनियमितताएं मिलने पर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। प्राइवेट मकान में चल रहे केंद्र को उप मंडी स्थित कंचौसी में स्थानांतरित करने के भी निर्देश दिए हैं।
एसडीएम सदर रमेश यादव ने शनिवार को यूपीएसएस केंद्र कंचौसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी पुष्पेंद्र अनुपस्थित मिले। केंद्र पर दो किसान सुरेंद्र यादव 14 क्विंटल व धर्मेद्र का 44.40 क्विंटल कुल 58.40 धान की खरीद हुई, जो बहुत कम पाई गई। केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों से संपर्क नहीं करने की भी जानकारी मिली और न ही उनके द्वारा रजिस्ट्रेशन रजिस्टर व टोकन रजिस्टर व अन्य उपलब्ध कराए गए।
एसडीएम ने शिकायत पंजिका में स्पष्ट उल्लेख किया कि क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा धान क्रय में रुचि न लेना प्रथम दृष्टया दोषी है। एसडीएम की चेकिंग के बाद केंद्र पूरे दिन बंद रहा। मौके पर एसडीएम को शिवम मिला। इस पर एसडीएम ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शिवम के परिवार के लोगों ने बताया कि उसे दिबियापुर थाना में बैठाया गया है। केंद्र प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार है। बान गांव का रहने वाला है।
मालूम हो केंद्र मंडी समिति की जगह अनुपम गुप्ता के निजी मकान जो जिला कानपुर देहात की सीमा में चल रहा है। यह केंद्र पुष्पेंद्र कुमार के नाम है। जिस पर शिवम को बैठाया जा रहा है। जिसकी शिकायत किसानों ने वरिष्ठ अधिकारियों से की थी।