कार्यक्रम कोे संबोधित करते प्रभारी मंत्री धर्म सिंह सैनी।
- फोटो : amar ujala
प्रभारी मंत्री धर्म सिंह सैनी ने गुरुवार को जीएसटी पर विपक्षी आम लोगों सहित व्यापारियों को भड़काने का काम कर रहे हैं। काला धन रखने वाले ही नोटबंदी पर शोर मचा रहे थे, अब जीएसटी पर हंगामा कर रहे हैं।
एलजी गार्डन में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री धर्म सिंह सैनी ने प. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने सौ दिन में बेहतर प्रदेश बनाने की तस्वीर दिखाई है। सौ दिन में वो काम किए हैं जो अन्य सरकार दो साल में नहीं कर पाएगी।
उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर विपक्षी आम लोगों सहित व्यापारियों को भड़काने का काम कर रहे हैं। जीएसटी का वे लोग विरोध कर रहे हैं जो नोटबंदी के दौरान शोर मचाए थे। अब विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने बताया की जीएसटी लागू होने के बाद टैक्स घटेगा। इस मौके पर सांसद अशोक दोहरे, बिधूना विधायक विनय शाक्य, सदर विधायक रमेश दिवाकर, पूर्व विधायक छक्की लाल, जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, आनंद दुबे, राहुल अवस्थी, विनोद दुबे, अभय सेंगर, ललिता दिवाकर, राजेश पांडेय, राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।