फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अवकाश में भी खुली ओपीडी, 200 मरीजों का उपचार

Fri, 26 Jun 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-33- मरीज देखते डॉ. प्रदीप सिंह। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बिधूना। भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों की सेहत लगातार बिगड़ रही है। ऐसे में शुक्रवार को मुहर्रम के अवकाश के बावजूद सीएचसी में इमरजेंसी सेवाओं के साथ ओपीडी भी संचालित की गई। पूरे दिन अस्पताल में 200 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

इमरजेंसी व ओपीडी में डॉ. प्रदीप सिंह और फार्मासिस्ट सचिन ने संयुक्त रूप से 200 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। अस्पताल में सबसे अधिक पेट दर्द, दस्त, उल्टी, बुखार, वायरल संक्रमण और बीपी संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज पहुंचे। सभी मरीजों का पंजीकरण कर उनका उपचार किया गया।
इसके अलावा करीब 25 लोगों को कुत्ते के काटने पर एंटी रेबीज इंजेक्शन भी लगाए गए। दोपहर बाद भी इमरजेंसी कक्ष में मरीजों की भीड़ बनी रही। अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए अवकाश के दिन भी ओपीडी संचालित की गई है। इससे मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें