फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 500 के पार पहुंची ओपीडी, अस्पताल में दोपहर तक लगी लाइन

Wed, 01 Jul 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-1- पर्चा काउंटर के बाहर लगी मरीजों की कतारें। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
औरैया। शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में मंगलवार को सुबह से लेकर दोपहर तक मरीजों की भीड़ जुटी रही। दिनभर में 500 से ज्यादा मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी, पैथोलॉजी और दवा काउंटर पर कतार में खड़े मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

इन दिनों भीषण गर्मी के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या रोजाना अच्छी खासी हो रही है। मौसम संबंधी दिक्कतों से परेशान मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। इसमें डायरिया, पेट दर्द, उलटी, दस्त व बुखार के मरीज अधिक हैं।
मंगलवार सुबह से लेकर दोपहर 2 बजे तक अस्पताल परिसर में लगातार जगह-जगह कतारें लगी रहीं। अस्पताल गेट पर पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी, पैथोलॉजी और दवा काउंटर पर यह नजारा रहा। भीड़ के बीच उमस से लोगों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

परिसर में भीड़ को देखते हुए स्टाफ भी मशक्कत करता नजर आया। इसे लेकर सीएमएस डॉ. अनिल गुप्ता भी राउंड लेते रहे। कुछ मरीजों को इमरजेंसी में भी स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं। सीएमएस डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि गर्मी के मौसम के चलते इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ी है।

फोटो-1- पर्चा काउंटर के बाहर लगी मरीजों की कतारें। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें