फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर सिर्फ महिलाओं का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को सिर्फ महिलाओं के कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। 50 शैय्या जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना व दिबियापुर में टीकाकरण की तैयारियाें की शनिवार को सीएमओ ने बैठक कर जानकारी ली। टीकाकर्मी, सत्यापनकर्ता, सुपरवाइजर, चिकित्सक समेत पूरी टीम महिलाओं की होगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए आने वाली सभी महिलाओं को एक फोटो, आधार कार्ड अथवा पैन कार्ड, वोटर आईडी साथ में लानी होगी। गंभीर बीमारी से ग्रसित महिलाओं को चिकित्सक द्वारा जारी प्रमाण पत्र लाना होगा। टीकाकरण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से पूर्व में पंजीकृत महिला लाभार्थियों का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

इन्हें मिलेगा लाभ
- 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं।
- 45 वर्ष से 60 वर्ष के बीच की गंभीर बीमारियों से ग्रसित महिलाएं।
- स्वास्थ्यकर्मी।
- फ्रंट लाइन वर्कर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें