फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 152 शिकायतों में सिर्फ 13 का निपटारा

Sun, 08 Feb 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-37-शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
औरैया। सदर तहसील में शनिवार को डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिषेक भारती ने संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें सुनीं। विभिन्न विभागों की 152 शिकायतें आईं, जिनमें से सिर्फ 13 का ही मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

रामकिशोर निवासी अटा ने बताया कि उनकी कई वर्षों से वृद्धावस्था पेंशन आ रही थी, पर अक्तूबर 2025 के बाद पेंशन आनी बंद हो गई। जिला समाज कल्याण विभाग में जाकर पता किया तो बताया गया कि पेंशन रोक दी गई है। इस पर डीएम ने सात दिन के अंदर जांच कर मामले के निस्तारण के निर्देश दिए।
मनीष कुमार निवासी जगजीवनपुर ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत उसके गांव में पाइप लाइन व टोटियां लगाए जाने का पूरा काम हुए लगभग डेढ़ साल हो गए, पर गांव में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम को एक दिन में जांच आख्या देने को कहा।
विज्ञापन

विक्रम सिंह निवासी डेरा लक्ष्मणपुर ने बताया कि उसकी जमीन असंक्रमणीय है, जिसे वह संक्रमणीय करवाना चाहता है। इस पर डीएम ने तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि परीक्षण कर तीन दिन में मामले का निस्तारण करें।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार, एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा, एसडीएम सदर न्यायिक कमल कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी सीपी सिंह, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, क्षेत्राधिकारी सदर, नायब तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें