फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: शिक्षक से 15 सौ रुपये की आनलाइन ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नगर के एक शिक्षक के फोन पे से एक फ्राड व्यक्ति ने मित्र बनकर 15 सौ रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित शिक्षक ने अन्य लोगों को ऐसे फ्राड से बचाने के लिए अपनी और फ्राड व्यक्ति के बीच हुई बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

दिबियापुर निवासी पंकज तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक आडियो डाला। इसमें बताया कि किस तरह से एक मित्र बनकर एक फ्राड व्यक्ति ने उनके फोन पे पर पड़े 15 सौ रुपये पार कर दिए। आडियो के अनुसार पंकज तिवारी के काल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह व्यक्ति उनके जानने वाला है। एक अन्य व्यक्ति से उसे 20-25 हजार रुपये लेने हैं।
वह व्यक्ति पंकज के फोन पे खाते में रुपया ट्रांसफर कर देगा। इसके लिए फोन पे पर आए मैसेज के बाद ओटीपी डालने के बाद सेंड बटन दबाने को कहा। पंकज तिवारी ने कई बार ऐसा करने से मना किया और कहा कि ऐसा करने से उनके खाते से रुपये ट्रांसफर हो जाएंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर से बात करने वाले फ्राड ने कहा कि ऐसा नहीं होगा। सेंड बटन दबाने के बाद एक आप्शन रिसीव का आएगा। इसके बाद रुपये रिसीव हो जाएंगे। परंतु सेंड बटन दबाने के बाद पंकज के खाते से 15 सौ रुपये ट्रांसफर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें