फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य को जीवन में कभी अहंकार नहीं करना चाहिए

विज्ञापन
कथा सुनाते आचार्य। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा। ब्लाक क्षेत्र के वघईपुर खुमानपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन मंगलवार को आचार्य ने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए। अहंकार ही पतन का कारण है।
विज्ञापन

आचार्य सुबोध ने मंगलवार को गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए कहा कि देवराज इंद्र के अहंकार को तोड़ने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुल वासियों को इंद्र की पूजा बंद कराकर गोवर्धन पर्वत की पूजा कराई। इससे नाराज होकर इंद्र ने गोकुल पर मूसलाधार बारिश कर अपना प्रकोप बरसाना शुरू किया तो भगवान श्रीकृष्ण ने
गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर गोकुल वासियों की रक्षा की व इंद्र का अहंकार चकनाचूर कर दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में कभी भी अहंकार नहीं पालना चाहिए क्योंकि यही अहंकार उसके पतन का कारण बनता है। इस दौरान कानपुर से आए कलाकारों ने सुंदर झांकियां पेश कर श्रद्धालुओं का मन मोहा।

भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें