फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालेपुर में मिला एक पाजिटिव, कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या हुई नौ

विज्ञापन
फोटो 17 एयूआरपी 02- हालेपुर गांव की गलियों को चेक करते अधिकारी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अटसू/ अजीतमल (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हालेपुर गांव का एक युवक जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला। जांच रिपोर्ट मिलते ही जिला प्रशासन ने हालेपुर गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया है। साथ ही इस युवक के संपर्क में आए ग्रामीणों, उसके परिजनों व रिश्तेदारों समेत 47 लोगों को क्वारंटीन कर चिचौली स्थित जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। इन सभी की जांच के लिए सैंपल भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं, आज मिले एक संक्रमित के साथ अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या नौ पहुंच गई है।
विज्ञापन

हालेपुर गांव निवासी कोरोना पॉजिटिव मिला यह युवक खेती करने के साथ गाड़ी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। दो अप्रैल को मैनपुरी में रहने वाली अपनी बहन का इलाज कराने के लिए आगरा स्थित पारस अस्पताल गया था। वहां से वह पांच अप्रैल को बीमार बहन को मैनपुरी में उसके घर छोड़ने के बाद औरैया के दिबियापुर में रहने वाली अपनी दूसरी बहन के घर गया, वहां से वह अपने भाई के साथ छह अप्रैल को घर पहुंचा था। इस बीच आगरा और मैनपुरी जिला प्रशासन ने औरैया के डीएम अभिषेक सिंह को जानकारी देते हुए युवक को कोरोना संदिग्ध बताया था।
डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर 14 अप्रैल को इस युवक को चिचौली स्थित जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में इसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। पॉजिटिव युवक को कड़ी निगरानी में कन्नौज के तिर्वा अस्पताल भेजा गया है। डीएम ने बताया कि हालेपुर गांव को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर सील कर दिया गया है। गांव की सीमाओं पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। डीएम ने बताया कि पहले के पॉजिटिव रोगियों में सात कानपुर के सरसौल और एक को कन्नौज के तिर्वा अस्पताल भेजा गया है। इनमें चार तब्लीगी जमात के है और चार औरैया शहर के दयालपुर इलाके हैं। आज इस युवक को भी तिर्वा शिफ्ट कराया गया। मालूम हो कि कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के कोविड-19 लैब से हुई जांच में युवक को कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें