फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा, पुलिस ने हटवाया

विज्ञापन
फोटो 17 एयूआरपी 09- बुलडोजर से कब्जा ढहाते सिंचाई विभाग के लोग - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। नहर कोठी की बाउंड्रीवाल तोड़कर एक व्यक्ति ने सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा कर लिया था। इसकी जानकारी मिलने पर सींच पर्यवेक्षक ने अछल्दा थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवा दिया।
विज्ञापन

सींच पर्यवेक्षक डीपी सिंह ने अछल्दा थाने में दी तहरीर में कहा है कि गोपाल पुत्र गोविंद सिंह निवासी पुराना अछल्दा ने नहर कोठी की बाउंड्रीवाल तोड़कर आसपास टीन लगाकर अंदर दीवार बना डाली। लॉकडाउन के चलते कर्मचारी व अधिकारी दफ्तरों में बैठकर सरकारी कार्य कर रहे हैं। इसके चलते इस ओर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष अछल्दा राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद वहां से कब्जा हटवा दिया गया है। उधर, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड एसपी सिंह ने कहा है कि अगर इस कब्जाधारक ने एक सप्ताह के अंदर पूरी तरह कब्जा नहीं हटाया तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं, जानकारी मिली है कि दो वर्ष पहले भी नहर विभाग की जमीन पर घर तथा दुकान बनाने का मामला प्रकाश में आया था। नहर विभाग के तमाम प्रयास से बाद भी कब्जा नहीं हट सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें