फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बेला थाना क्षेत्र के गांव कैथावा में शनिवार रात निमंत्रण में जा रहे बाइक सवार युवकों को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। युवक की रविवार को वरीक्षा थी। घटना के बाद घर में मातम छाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

कैथावा निवासी सतेंद्र कुमार (24) गांव के मनीष कुमार (22) के साथ पड़ोस के गांव में शनिवार रात निमंत्रण पर गया था। कैथावा गांव से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने सतेंद्र को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक सतेंद्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि मनीष को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पिता प्रेम सागर ने बताया कि रविवार को सतेंद्र की वरीक्षा थी। थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें