फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक मरीज निकला डेंगू पाजिटिव, स्पेशल वार्ड में कराया भर्ती

Fri, 18 Sep 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
औरैया। जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू का एक मामला सामने आया। जांच किट से हुई पुष्टि के बाद औरैया निवासी 21 वर्षीय शिवम शर्मा में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीज की बिगड़ती हालत और प्लेटलेट्स गिरकर 70 हजार तक पहुंचने से उसे तुरंत चिचौली मेडिकल कॉलेज के विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां फिजीशियन की देखरेख में मरीज का उपचार जारी है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने किसी भी तरह की लापरवाही न बरतते हुए तत्काल भर्ती करने का निर्णय लिया। फिलहाल, मरीज का उपचार वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. राम निवास की निगरानी और देखरेख में किया जा रहा है। सीएमएस डॉ. पवन शर्मा ने डेंगू संभावित मरीजों की एनएस-1 एंटीजन जांच अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए हैं।

डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि तेज बुखार, जोड़ों में दर्द या प्लेटलेट्स कम होने के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और अपने आसपास जलभराव न होने दें। उधर, मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. राम निवास ने बताया कि बुखार के एक मरीज की किट से जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई है। उसे स्पेशल डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। प्लेटलेट्स करीब 70 हजार तक आ गई थीं। एक से डेढ़ लाख तक प्लेटलेट्स होनी चाहिए। मरीज की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
विज्ञापन




सीएचसी में किट से हो रही जांच

जिले की सीएचसी में डेंगू के लक्षण दिखने पर उसकी किट से ही जांच कराई जा रही है। इसमें केस पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर भर्ती कर उपचार कर रहे हैं। इन मरीजों को वही दवा दी जा रही, जो डेंगू के मरीजों की एलाइजा जांच में पुष्टि होने के बाद दी जाती हैं।



वर्जन

इन दिनों बुखार के मामले बढ़े हैं। ऐसे में डेंगू व मलेरिया जैसे लक्षण को लेकर जरूरी जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। इन मरीजों के उपचार को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।-डॉ. पवन शर्मा, सीएमएस मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें