फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कंचौसी में रेलवे फाटक बदलने से लगा एक किलोमीटर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कंचौसी नगर स्थित पूर्वी रेलवे क्राॅसिंग पर गुरुवार को नया फाटक लगाया गया। इसके चलते लंबा जाम लग गया। जिससे करीब चार घंटे तक वाहन सवार जाम में फंसे रहे। दोपहर तीन बजे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन


औरैया से कानपुर देहात के रसूलाबाद के बीच आवागमन करने वाले वाहनों का दबाव कंचौसी कस्बा स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर है। इस मार्ग पर गड्ढे होने के कारण अक्सर ट्रक या वाहन खराब होने से दिक्कतें आती रहती हैं। जिस कारण लंबे समय से क्राॅसिंग पर फ्लाईओवर या अंडरपास बनाने की मांग नगर के लोग रेलवे से कर रहे हैं। उसी के तहत गुरुवार को काम हुआ।
इस दौरान वाहनों की कंचौसी क्राॅसिंग से लेकर पेट्रोल पंप तक करीब एक किमी लंबी लाइन लगी रही। क्राॅसिंग पर फंसे वाहन सवार इमरजेंसी गेट के नीचे से बाइक निकालते नजर आए। नया फाटक लगने के बाद एक साथ वाहन सवारों ने जल्दी के चक्कर में तिरछे वाहन खड़े कर लिए। जिससे जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने धीरे-धीरे यातायात सुचारू रूप से शुरू कराया। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया क्षतिग्रस्त बूम को हटाकर नया बूम लगाया गया है।


दो दिन पहले टूटा था क्रॉसिंग का बूम
दो दिन पूर्व ट्रक की टक्कर से क्राॅसिंग बूम टूट गया था। स्लाइडर बूम लगाकर यातायात को संचालित किया जा रहा था। गुरुवार को नया बूम लगाने की प्रकिया शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें