एरवाकटरा। न्याय पंचायत एरवाटीकुर की संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता गुरुवार को स्वामी रत्नस्वरूप प्राथमिक विद्यालय में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एआरपी प्रेमचंद्र दुबे, संकुल प्रभारी रत्नेश परिहार, प्रधानाचार्य मुहम्मद युनुस ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कबड्डी बालक वर्ग में एरवाटिकटा की टीम उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरिया को हराकर विजेता रही। बालिका वर्ग दोनों में प्राथमिक विद्यालय एरवाटीकुर की टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरिया को हराया।
बालिका वर्ग खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय एरवाटीकुर की टीम उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरिया को हराकर जीत हासिल की। बालक वर्ग उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरिया की टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय एरवाटीकुर की टीम को हराया। लंबी कूद में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरिया की छात्रा माधुरी ने प्रथम, एरवाटीकुर उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा खुशी ने दूसरा, बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय दोबा के अंशु ने प्रथम और एरवाटीकुर के शिवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
600 मीटर दौड़ में एरवाटीकुर उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा डोली प्रथम, यूपीएस उदयीपुर की सोनम द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में यूपीएस एरवाटीकुर की रिंकी प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय हिरमी की गायत्री द्वितीय, बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में यूपीएस एरवा टीकुर के शीलू प्रथम, यूपीएस दोबा के अंशु द्वितीय, प्राथमिक स्तर बालक 50 मीटर में प्राथमिक विद्यालय तकिया के कन्हैया प्रथम, उदयीपुर के गोलू द्वितीय, बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय नगला इमलिया की गुंजन प्रथम, प्राथमिक विद्यालय एरवाटीकुर की मुस्कान द्वितीय स्थान पर रही। विजेताओं को एआरपी प्रेमचंद्र दुबे, संकुल प्रभारी रत्नेश कुमार परिहार, पीटीआई राहुल गुप्ता, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार गुप्ता, खेल शिक्षक संदीप निरंजन ने मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।