फोटो 11एयूआरपी-22- अस्पताल में भर्ती कराई गई घायल बबली। संवाद
- फोटो : AURAIYA
सहार। बेला थाना क्षेत्र के पुर्वा तरा के पास बाइकों की भिड़ंत में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में तीनों को कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
कानपुर के पटेलनगर बिल्हौर निवासी राजेंद्र सिंह (31) बुधवार को पत्नी बबली देवी (28) के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे। औरैया-कन्नौज मार्ग पर सामने से आ रहे संदीप (26) पुत्र राम किशोर निवासी पुर्वा तरा की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने की वजह से बाइक चला रहे दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं।
राहगीरों ने उन्हें सीएचसी सहार में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने तीनों की हालत को गंभीर देखते हुए हैलेट कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। बेला थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)