फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की आमने-सामने भिडंत में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र में अटसू-फफूंद मार्ग पर बल्लापुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तीनों को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम अटसू चौकी क्षेत्र में बल्लापुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
जिससे एक बाइक पर सवार संतोष, ऑफिसर निवासी दयानगर बीसलपुर व अमृत निवासी कनेरा कन्नौज गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक सवार धर्मेंद्र निवासी दयानगर बीसलपुर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि दोनों बाइक सवार एक ही परिवार के हैं। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें