फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से घुसी बाइक, मामा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के करमपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। हादसे में मामा की मौत हो गई और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जोगीपुर निवासी सतीश कुमार (24) परचून दुकानदार था। बुधवार शाम वह बाइक से भांजे कृष्णा (9) के साथ मुरादगंज से परचून का सामान खरीदने निकला था। लौटते समय शाम लगभग सात बजे उसकी बाइक करमपुर के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। हेलमेट न लगाए होने के कारण बाइक चालक सतीश कुमार और कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें