फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 21 मार्गों को पूरा कराने और विशेष मरम्मत के लिए मिले एक करोड़

विज्ञापन
फोटो 19: असही आजमपुर मार्ग से नंदाखेड़ा संपर्क मार्ग। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से बनवाए जा रहे मार्गों के साथ ही विशेष मरम्मत के कामों पर शासन ने ध्यान दिया है। मार्गों को बनवाए जाने के साथ ही विशेष मरम्मत के 21 कामों को पूरा कराए जाने के लिए शासन ने एक करोड़ से अधिक रुपये दे दिए हैं। दूसरी किस्त के रुपये मिल जाने से निर्माणाधीन कामों के समय से पूरा होने की उम्मीद है। मार्गों के पूरा हो जाने से करीब 2.50 लाख आबादी से अधिक लोगों को आवागमन में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने राज्य सड़क निधि से कराए जा रहे कामों के लिए दूसरी किस्त भी दे दी है। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से मार्गों को बनवाए जाने और दुरुस्त कराए जाने के काम में तेजी आने की उम्मीद है जिससे काम समय से पूरा हो सकेगा और मार्गाें से जुड़े गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी होगी। शासन ने लोक निर्माण विभाग के खंड-2 के अधीन आने वाले मार्गों के काम के लिए शासन ने दूसरी किस्त में एक करोड़ से अधिक रुपये दे दिए हैं।
इसमें गौसगंज-तेरवा से हसनापुर संपर्क मार्ग, फत्तेपुर पथरौली से सुखनखेड़ा संपर्क मार्ग, असही आजमपुर से नंदाखेड़ा संपर्क मार्ग और बकुई संपर्क मार्ग, इंदलापुर संपर्क मार्ग, महसोनामऊ संपर्क मार्ग, सांडी-बघौली से दलेलपुर संपर्क मार्ग, दहिती सलकूपुर से हरापुरवा संपर्क मार्ग, रत्नापुर से बढ़ैयनपुरवा संपर्क मार्ग, ककरहिया मार्ग से लल्तूपुर वाया गुड़ा संपर्क मार्ग, सांडी-बघौली मार्ग से बिराहिमपुर संपर्क मार्ग आदि मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

-
कराए जा रहे कामों के लिए शासन ने दूसरी किस्त विभाग को दे दी है। इसकी जानकारी है। काम चल रहा है। मौसम ठीक होने के कारण मार्गों को समय से पूरा करा लिया जाएगा। मार्गों के बन जाने से लोगों को आवागमन में आसानी होगी। -आरके मौर्य, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें