फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नौतपा के तीसरे दिन पारा पहुंचा 45

Thu, 28 May 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-35- शहर के कानपुर रोड पर दोपहर के समय पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
औरैया। नौतपा के तीसरे दिन गर्मी ने सुबह से ही अपना रंग दिखाया। बुधवार सुबह 10 बजे से ही लू चलने लगी। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक चला गया। दोपहर में चली लू के चलते सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला।
विज्ञापन

जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तेज गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया था। वहीं नौतपा के तीसरे दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जा पहुंचा। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री पर ही टिका रहा।
दोपहर में हवा की रफ्तार 23 किलोमीटर प्रति घंटा रही। लू चलने की वजह से लोगों को छांव में भी राहत नसीब नहीं हुई। ऐसे में घरों में ही कूलर पंखों से लोगों ने राहत पाने का प्रयास किया। हालांकि नगर निकायों की ओर से शहर कस्बों में स्प्रेगन के जरिए पानी की फुहार सड़कों पर छोड़ी गई।
विज्ञापन

स्प्रेगन निकलने पर लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली। लेकिन यह राहत कुछ देर के लिए ही रही। मौसम विभाग के अनुसार 28 व 29 मई को आंधी चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की एडवाइजरी भी जारी की गई है।

बुधवार को गर्म हवा की रफ्तार 23 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। सात दिनों सें अधिकतम तापमान 44 डिग्री था, जबकि बुधवार को तापमान बढ़कर 45 डिग्री पहुंच गया है। इससे गर्मी का असर और अधिक बढ़ गया है। गर्मी से बचाव करने की जरूरत है। 28 व 29 मई को आंधी आने और बिजली गिरने के आसार हैं।-डॉ. रामपलट, मौसम वैज्ञानिक

फोटो-35- शहर के कानपुर रोड पर दोपहर के समय पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें