फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौरंग लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, जाम

Fri, 10 Jul 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद-अछल्दा मार्ग पर गुरुवार को मौरंग लदे ओवर लोड ट्रक ने पेट्रोल पंप के निकट युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन



दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना के गुस्साए लोगो ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। पुलिस ने जाम लगाए लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।


 
थाना बकेवर (इटावा) क्षेत्र के अहेरीपुर के ग्राम नगरिया निवासी सौरभ कुमार (22) पुत्र नारायन सिंह बुधवार को भैसोल निवासी अपने जीजा धीरेंद्र पुत्र राम प्रकाश के घर आया था। गुरुवार सुबह वह बाइक में पेट्रोल डलवाने अछल्दा पेट्रोल पंप जा रहा था। तभी फफूंद की ओर से आ रहे मौरंग लदे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन



दुर्घटना में सौरभ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक की मौत पर लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। साथ ही मृतक के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।



जानलेवा साबित हो रहा अछल्दा-फफूंद मार्ग- अछल्दा( औरैया)। खस्ताहाल अछल्दा-फफूंद मार्ग वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सड़क किनारे बड़े गडढ़े से हादसे हो रहे है। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क की मरम्मत कराए जाने के लिए तहसील और जिला प्रशासन से शिकायत की लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन



हालत यह है कि अब इस सड़क पर पैदल राहगीरों का चलना तक मुश्किल है। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है।  इसी खराब सड़क की चपेट में आने से सौरभ की मौत हो गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें