फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन घायल

Fri, 10 Jul 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लास्टिक दाना लादकर जा रहे ट्रक ने मुंशीपुर गांव के सामने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। फलस्वरूप तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन



जाम की सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजने के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान दो घंटे तक जाम लगा रहा।



गुरुवार दोपहर पाता स्थित गेल प्लांट से प्लास्टिक का दाना लादकर एक ट्रक फफूंद की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक मुंशीपुर गेट के समीप पहुंचा।


तभी सामने से बाइक से आ रहे मुंशीपुर निवासी रमेश चंद्र (40 वर्ष) पुत्र नवाब सिंह, मानसिंह (35 वर्ष) पुत्र अजब सिंह, नरेंद्र सिंह (26 वर्ष) पुत्र मुन्ना को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक से टकराकर बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक व क्लीनर मौके से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन



 
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुंशीपुर गांव से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया।


प्रदर्शनकारी ग्रामीण घायलों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रहे थे। इधर पाता में हंगामा और जाम की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, एसआई दौलत राम कुशवाह, एसआई धर्मेद्र सिंह, एसआई विष्णु गौतम, एसआई विश्व प्रकाश फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।


पाता में बवाल की सूचना से हड़कंप- औरैया। पाता में हंगामा और जाम की सूचना की मिलते ही जिला प्रशासन सकते में आ गया। किसी अनहोनी से बचने के लिए तत्काल कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। मामला कंट्रोल में होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।



बताते चलें कि सोमवार को सड़क हादसे में बाइक में सवार तीन युवकों की मौत से गुस्साई भीड़ ने पांच ट्रक फूंक दिए थे। कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर डाला था। मामला नियंत्रण से बाहर होने पर गेल से सीआईएसएफ  बुलानी पड़ गई थी। वहीं बारिश ने स्थिति को कंट्रोल में कर दिया था।


मंगलवार दोपहर बाद तीनों का अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली थी कि गुरुवार को एक बार फिर पाता में बवाल की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


सूचना मिलते ही पुलिस की गाड़ियां घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचना दे दी दी। हादसे में सिर्फ घायल होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें