फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दुष्कर्म पर पीटा, पुलिस को सौंपा

Wed, 12 Aug 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के मोहल्ला नारायनपुर में 65 वर्षीय वृद्ध पर परिजनों ने तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। मोहल्लेवासियों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। बाद इसके उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बालिका को डाक्टरी परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



 
मोहल्ला नारायनपुर में एक शर्मसार घटना घटित हुई। मोहल्ला नारायनपुर में तीन वर्षीय बालिका अपने दरवाजे पर खेल रही थी। उसी दौरान  मोहल्ले में ही रहने वाला 65 वर्षीय वृद्ध उसे चाकलेट दिलाने की बात  कहकर बालिका को अपने घर ले गया, यहां पर उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।


मासूम की चीख पुकार सुनकर मोहल्लेवासी एकत्रित हो गए। मोहल्लेवासियों ने आरोपी की पिटाई की। सूचना पर पहुंचे नारायनपुर चौकी इंचार्ज मो. शाकिर ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन



घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने जानकारी की। बालिका के परिजनों ने मासूम के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मासूम को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें