फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर में मिला वृद्धा का शव, लूटपाट के बाद हत्या की आशंका

Thu, 28 May 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। सूरजपुर मोहल्ला में बुधवार देर रात 70 वर्षीय वृद्ध महिला संतोष कुमारी का शव संदिग्ध हालात में घर में मिला। महिला अपने घर में अकेली थीं और मुख्य गेट बाहर से बंद था। पड़ोसियों व परिजन ने लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

घर में अकेली संतोष कुमारी जब काफी देर तक लोगों को नहीं दिखीं तो पड़ोसियों ने घर में झांक कर देखा। वहां महिला कुर्सी पर मृत मिलीं। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर शव को कब्जे में लिया। घर की अलमारी और सामान बिखरा देख परिजन ने लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई है।
भतीजे विवेक सिंह का आरोप है कि चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। घटना से इलाके में दहशत है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें