फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कानपुर-इटावा हाईवे पर डंपर की टक्कर से दरोगा की मौत, दो सिपाही गंभीर

Thu, 28 May 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर बुधवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत होली गांव के पास गश्त कर रहे पुलिस के पीआरवी वाहन में एक डंपर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में यातायात उप निरीक्षक दिनेश भदौरिया (58) निवासी आगरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक समेत दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

रात करीब साढ़े आठ बजे हाईवे से गुजर रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया था। बताया जा रहा है कि डंपर का टायर अचानक फट गया, इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे गश्त कर रहे पुलिस वाहन में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों में सिपाही एपी मनोज कुमार (46) निवासी जिला झांसी के कस्बा मोठ और चालक सुरेश कुमार (38) निवासी नई बस्ती गौरादेवी जिला हमीरपुर को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को कानपुर रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही औरैया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक उप निरीक्षक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

वह आगरा के फतेहपुर क्षेत्र के गांव जैतापुर के निवासी थे। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि दरोगा की मौत व घायल पुलिस कर्मियों की सूचना परिजन को दे दी गई है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाए। चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें