फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः संदिग्ध परिस्थिति में वृद्धा की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के मजरा नगला बरहा में रविवार सुबह वृद्धा का शव चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका के बेटे ने अपने ही रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस बुलाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगला बरहा निवासी स्व. रूपलाल की पत्नी रामवती (70) अपने विधवा बहू आरती के साथ रहती थी। रविवार सुबह उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। पड़ोस में रहने वाला मृतक का बड़ा बेटा सुखदेव पहुंचा और उसने मां की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर पुलिस बुला ली।
उसने पुलिस को बताया कि कुछ वर्ष पहले छोटे भाई राजीव का निधन हो गया था। भाभी आरती के साथ ही मां रहती थी। उसने अपने एक रिश्तेदार पर मां की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें