फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः युवती पर चाकू से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा में दबंगों ने एक युवती को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पढ़ीन दरवाजा निवासी रामू बाल्मीकि की पुत्री मुस्कान(17) घर पर थी। कुछ लोग दरवाजे के बाहर हंगामा कर रहे थे। रामू ने बताया कि जब पुत्री ने हंगामा करने का विरोध किया तो एक युवक ने पुत्री पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से बेटी मौके पर बेसुध होकर गिर गई।
बेटी को खून से लथपथ देख हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस ने मुस्कान को गंभीर हालत में 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, युवती पर हुए हमले की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि शराब के नशे में दो पक्षों में विवाद हुआ था। युवती घायल हुई है। युवती को कानपुर रेफर किया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें