फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क पार करते समय बाइक से टकराई वृद्धा, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सडक़ पार करते समय वृद्ध महिला से बाइक टकरा गई। घटना में तीन लोग घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को 50 शैय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां वृद्धा की गंभीर हालत के चलते डॉक्टर ने उसे रेफर किया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के गांव कुलूपुर निवासी ऊषा देवी (65) रविवार की दोपहर लगभग एक बजे बहन के घर गांव समरथपुर जा रही थीं। मंडी समिति गेट के सामने वह राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर ही रही थी कि तभी इटावा की ओर से आ रही बाइक ने ऊषा देवी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार समेत सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
राहगीरों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने घायलों को 50 शैय्या जिला अस्पताल पहुंंचाया। साथ ही घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दी। घायल महिला पूजा (24) निवासी नगला मुला मल्हौसी इटावा ने बताया कि वह देवर अवनीश (26) के साथ अपने मायके सिकंदरा जा रही थीं।
विज्ञापन

घायल अवनीश ने बताया कि बगल से तेज गति से निकले ट्रक के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान सड़क पार कर रही महिला से बाइक की भिड़ंत हो गई। अस्पताल में तीन घायलों का उपचार करने के बाद डॉक्टर ने वृद्ध महिला ऊषा देवी की हालत को गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें