फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की गोली मारकर हत्या

Tue, 10 Nov 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सल्हापुर गांव में घर के बाहर लेटे वृद्ध को अज्ञात लोगों ने गोली मार कर मरणासन्न कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में वृद्ध  ने दम तोड़  दिया। पुलिस ने पूछतांछ के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना की किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


गांव सल्हापुर निवासी मुंशीलाल यादव (80) सोमवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर सोने के लिए चला गया। रात करीब 12 बजे असलहा से लैस आधा दर्जन बदमाश मौके पर पहुंच गए। मुंशीलाल के जागने  पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों को आता देख बदमाश भाग गए। परिजनों समेत ग्रामीण गंभीर रूप से घायल मुंशीलाल यादव को कानपुर ले जा रहे थे तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने स्थानीय लोगों ने पूछतांछ की।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने भी मौका मुआयना किया। एएसपी ने बताया हत्या की वजह नहीं पता चल पाई है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है। एसपी मनोज तिवारी ने बताया घटना की जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें