फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मोपेड व बाइक की भिड़ंत में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। रिश्तेदार महिला को छोड़ने बिधूना आ रहे मोपेड सवार को किशनी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार वृद्ध की मौत हो गई। महिला गंभीर घायल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला वैश निवासी रामनरायण शर्मा (70) शनिवार शाम अपनी रिश्तेदार माया देवी पत्नी सुरेंद्र निवासी सूरजपुर बिधूना को मोपेड से छोड़ने बिधूना आ रहे थें। जैसे ही वह बिधूना-किशनी मार्ग पर रठगांव पेट्रोल पंप की ओर मुड़ने लगी। इसी बीच ऐरवाकटरा की तरफ से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मोपेड सवार उछल कर सड़क पर जा गिरे। बाइक सवार मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी देकर घायलों को सीएचसी बिधूना भेजा। यहां पर रामनारायण को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल को माया को सैफई रेफर किया गया। हादसे की जानकारी पर अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई रामलखन ने बताया कि मृतक के दो बेटे हैं। दोनों दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें