सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव गुरुवार को अपने पुराने साथी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुरुनारायण त्रिपाठी के घर पहुंच हालचाल लिया। यहां वह करीब पौने घंटे रहे। पुराने साथी से मिलते वक्त सपा मुखिया भावुक नजर आए।
ग्राम देवरांव के मूल निवासी वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुरुनारायण त्रिपाठी का परिवार अब दिबियापुर स्थित आवास पर रहता है। उम्र दराज होने की वजह से गुरुनारायण त्रिपाठी काफी समय से बीमार चल रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव गुरुवार दोपहर करीब 12.15 बजे हेलीकाप्टर से दिबियापुर पहुंचे।
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुरुनारायण त्रिपाठी के बेटे प्रधानाचार्य अरुण त्रिपाठी व परिवार के अन्य लोगों से बातचीत की और आर्थिक मदद भी दी। थोड़ी देर के प्रयास के बाद जब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने मुलायम सिंह को पहचाना तो दोनों वे भावुक हो गए। इलाज करने वाले सीएचसी सहार के अधीक्षक डा. आरके सिंह को खासतौर से एहतियात बरतने को कहा। इस दौरान नगर पंचायत दिबियापुर की पूर्व अध्यक्ष विभा तिवारी ने सपा मुखिया का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस दौरान विधायक प्रदीप यादव, विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस, विधायक मदन गौतम, डा.कमलेश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, श्यामबाबू यादव, राज्य महिला आयोग सदस्य गीता गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अजय यादव, ब्लाक प्रमुख गायत्री यादव, रेखा वर्मा, कमलेश यादव, तेहराज सिंह यादव, राजकुमार यादव, अनूप गुप्ता, विपिन गुप्ता, अशू ठाकुर आदि मौजूद रहे।