फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तेल कांड से नकली नोटों का धंधा करने वालों तक पहुंची पुलिस

Wed, 10 Dec 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उरई में पकड़े गए तेल कांड के आरोपी के पास मिले नकली नोटों की चेन तलाशते हुए पुलिस नकली नोटों का धंधा करने वालों तक पहुंच गई।
विज्ञापन

पूछताछ में मिली जानकारी से पुलिस ने छह आरोपियों को सोमवार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।



सदर कोतवाली से सरसों के तेल से लदा ट्रक पार करने के मामले में जालौन के उरई से पुलिस ने 29 नवंबर को चार आरोपियों को पकड़ा था। इनमें उरई के मोहल्ला इन्द्रनगर निवासी मनोज कुमार भी शामिल था। उसके पास से पुलिस ने 32,500 रुपये नकली नोट बरामद किए थे।

आरोपी मनोज को जेल भेजने से पहले कड़ाई से पूछताछ की गई। इसमें उसने नकली नोटों के बारे में सब कुछ उगल दिया, फिर पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ती गई और दिल्ली में बैठे जाली नोटों के सरगना आकाश बिचपुरिया तक पहुंच गई। इसके बाद सरगना व पांच अन्य साथियों को पुलिस ने सोमवार को औरैया से दबोच लिया।
विज्ञापन




उनके पास से पुलिस ने 2.20 लाख रुपये के जाली नोट, 75 लाख चिल्ड्रेन बैंक के नोट और 5.07 लाख रुपये की असली करेंसी सहित अन्य सामान बरामद किया था। बाद में आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया था।

इसके अलावा जालसाजों के पास से पुलिस ने जो क्रेटा कार बरामद की, वह सरगना आकाश बिचपुरिया की हैं। पुलिस ने उसे सीज कर दिया है।





खरीदारों का सुराग लगाने में जुटी पुलिस



नकली नोटों का धंधा करने वाले आरोपियों को तो पुलिस ने पकड़ लिया है, लेकिन उनके खरीदार भी अपराधी हैं। ऐसे में इन खरीदारों का पता लगाने के लिए पुलिस पूरा जोर लगा रही है। इसके लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन




एक अन्य मामले में पकड़े गए अपराधी से नकली नोट मिलने के बाद से ही पुलिस लगातार जांच कर रही थी। इसी के चलते पुलिस को नकली नोटों का धंधा करने वालों को गिरफ्तार करन में मदद मिली। जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



-अभिषेक भारती, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें