फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बूम टूटकर ओएचई पर गिरा, हादसा टला

Sun, 04 Jan 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रूट के गेट नंबर 13 बी पर ट्रक ने बूम में टक्कर मार दी। इस पर बूम ओएचई लाइन से टकराकर नीचे आ गिरा। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर 12 बजे बिधूना से आ रहा ओवरलोड ट्रक संख्या यूपी 78 सीएन 8351 रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा, तभी ट्रक पर ऊंचाई तक लदा सामान रेलवे के उत्तरी दिशा में लगे 25000 वोल्टेज खतरे को संकेत करने वाले हाइगेज से टकरा गया।

हाइगेज उखड़ कर ट्रक के साथ आगे लगे बूम से टकरा गया। तेज चिंगारी व आवाज के साथ 25000 वोल्ट लाइन से रगड़ता हुआ बूम नीचे आ गिरा, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि बूम का अगला हिस्सा ओएचई लाइन में नहीं फंसा अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बूम के विद्युत लाइन से टकराने की सूचना गेट मैन ने रेलवे पुलिस को दी। आननफानन में ट्रक को क्रासिंग से हटवाया गया। इस बीच अप लाइन पर मालगाड़ी व डाउन लाइन पर कानपुर की तरफ  जा रही एक्सप्रेस खड़ी रही।
विज्ञापन


वहीं हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसे रेलवे पुलिस को हटाने के लिए लाठियां भांजनी पड़ी। रेलवे पुलिस ने ट्रक चालक सहित हिरासत में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक बूम ठीक नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें