फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Sat, 03 Jan 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम नीमहार में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मामा ने ससुरालीजनाें के विरुद्ध दहेज हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

 
कानपुर नगर के गोविंदनगर मोहल्ला निवासी शंभू ने दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उसने अपनी भांजी कोमल पुत्री स्व. नेत्रपाल निवासी मदारीपुर थाना शिवली की शादी एक वर्ष पूर्व बेला थाना के ग्राम नीमहार निवासी रामऔतार के पुत्र कल्लू के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी के बाद से ससुरालीजन दो लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर भांजी को प्रताड़ित करने लगे।
 
आरोप लगाया कि विगत दिवस सास, ससुर, देवर, ननद व पति ने भांजी को मारपीट कर मार डाला और घटना को अंजाम देने के बाद ससुरालीजन फरार हो गए।

थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतका के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें