फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अधिकारी बोले पहले मतदान फिर करें जलपान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का विशेष महत्व है। एक-एक वोट का महत्व होता है। ज्यादा से ज्यादा मतदान बेहतर लोकतंत्र के लिए कारगर होता है। सभी मतदाता पहले मतदान करें बाद में जलपान करें। मतदान के जरिए ही अच्छे नेतृत्व को चुना जाता है। जोकि भविष्य की दिशा व दशा तय करने वाला होता है।’-नेहा प्रकाश, जिलाधिकारी
विज्ञापन




निर्भीकता के साथ करें मतदान
‘किसी के झांसे व भय में न आएं। यदि कोई किसी तरह का दबाव बनाता है तो पुलिस को सूचना जरूर दें। पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था है। लोकतंत्र के इस महापर्व पर मतदान जरूर करें।’-चारू निगम, पुलिस अधीक्षक
-
लोकतंत्र को बेहतर बनाने के लिए सभी मतदाता करें मतदान
‘लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के जरिए ही नेतृत्व को सही दिशा दी जाती है। विकास से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य व तमाम तरह की व्यवस्थाओं में बेहतर नेतृत्व से संभव होता है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाता मतदान जरूर करें।’-महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन


ज्यादा से ज्यादा करें मतदान
‘लोकतंत्र में मतदान अहम होता है। ज्यादा से ज्यादा मतदान होने पर अच्छे नेतृत्व का निर्माण होता है। क्षेत्र से लेकर प्रदेश व देश की दिशा व दशा मतदान से ही तय होती है। एक-एक वोट का महत्व है। सभी मतदाता अपने वोट का प्रयोग करें।’-अनिल कुमार सिंह, सीडीओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें