फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: क्षतिग्रस्त आंबेडकर प्रतिमा का वीडियो देख दौड़े अफसर

Sat, 13 Dec 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। क्षतिग्रस्त आंबेडकर प्रतिमा का वीडियो देख शुक्रवार को अफसर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

अफसर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नियामतपुर बिहारी के गांव सुगंधा का पुरवा के प्राथमिक विद्यालय दुल्हा राय का पुरवा में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा काफी पुरानी होने से दरक गई थी।
ग्रामीण योगेन्द्र प्रताप सिंह ने उसका वीडियो बनाकर अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। शुक्रवार को जानकारी पर एसडीएम अजय आनंद वर्मा, सीओ सृष्टि सिंह, प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल मौके पर पहुंचे और प्रतिमा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने गांव के लोगों से भी मिलकर बात की जिस पर ग्रामीणों ने पुरानी प्रतिमा को हटाकर उसकी जगह नई प्रतिमा लगवाने की मांग की।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रतिमा काफी पुरानी होने के कारण क्षतिग्रस्त हो रही थी ग्रामीणों से बात की तो उन्होंने नई प्रतिमा स्वयं लगाने के लिए अनुमति मांगी है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें