फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलापुर पहुंचे तहसीलदार ने दिया मदद का भरोसा

Sat, 20 Aug 2016 11:29 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
अब मिलेगी बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम कलापुर में ट्रांसफार्मर फटने से हुए हादसे के बाद शनिवार को तहसीलदार गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक किशोर के परिजनों को शासन से आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया। हादसे में मृत किशोर का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो फिर कोहराम मच गया। शव अंतिम संस्कार के लिए उठाया गया तो ग्रामीणों की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को ट्रांसफार्मर फटने से लउवा सिंह के 12 वर्षीय पुत्र अखिलेश की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जबकि चोप सिंह की 24 वर्षीय पुत्री सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना में मृत बालक का शव शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो फिर से कोहराम मच गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने शव को उठने नहीं दिया। उन्होंने मौके पर पहुंचे तहसीलदार रामनयन, सीओ सदर रमेश सिंह से बिजली विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। साथ ही जर्जर बिजली की लाइनों को बदलवाने को भी कहा।

इस पर तहसीलदार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। एक्सईएन बिजली को तुरंत जर्जर एचटी लाइन के तार बदलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्रामीणों ने बालक के शव को उठने दिया।
विज्ञापन


परिवार में तीसरे नंबर का था मृतक
कलापुर गांव में करंट की चपेट में आकर मृत किशोर अखिलेश अपने परिवार में तीसरे नंबर का था। परिवार में बड़ी बहन शीला की शादी हो चुकी है। उसके बाद भाई उमेश कुमार व बहन संतो है। अखिलेश की मौत पर सभी भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

करंट से युवक की मौत
औरैया। सदर कोतवाली के बनारसीदास मोहल्ला निवासी नीटू पुत्र रामलाल गाजियाबाद में पेट्रोल पंप पर प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार को करंट की चपेट में आने से उसकी पेट्रोल पंप पर ही मौत हो गई। नीटू की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें