फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली-गली चली सपा की साइकिल

Sun, 09 Aug 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा के पांचवे दिन क्षेत्रीय सपा विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने साइकिल चलाकर लोगों को सपा की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी।
विज्ञापन



इस मौके पर सपा विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता से जो वायदे किए थे, उन्होंने सभी वायदे पूरे किए है।


साइकिल रैली में रामजी सेंगर, पुष्पेंद्र यादव, नरेश यादव, पिंकी यादव, संतोष सक्सेना, राजेश कठेरिया, अवधेश त्रिपाठी, ललिता राठौर, पिंटू यादव हरचंदीपुर वाले सहित तमाम लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


वहीं साइकिल यात्रा को बैवाह गांव में एसबीएस एकेडमी प्रबंधक रवि प्रकाश यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया।


विद्यालय प्रबंधक रवि यादव ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पहले कार्यकाल में यह साबित कर दिखाया है कि प्रदेश को यदि विकास की पटरी पर लाने का काम कोई कर सकता है तो वह समाजवादी पार्टी है।
विज्ञापन



इस अवसर पर नेता गौरव रघुवंशी, रामपाल यादव, धर्मवीर सिंह यादव, स्नेहिल यादव, रानू पालीवाल, चरन सिंह, भोले यादव, राहुल सविता, शिवम यादव, विवेक,  धनदेवी आदि मौजूूद रहे।



सेंगनपुर में विजय सिंह राजपूत के आवास से निकली साइकिल यात्रा को जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद व धर्मेंद्र सिंह कुशवाह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा रजपुरा, गोकुलपुर, हाजीपुर, बंगलन, मनसुकपुर, जसंवतपुर, कुंवरदेवपुर, ज्वाला प्रसाद अंतौल, बाबरपुर होती हुई गुजरी।


साइकिल यात्रा में अवधेश भदौरिया, आशाराम, रामदेव, जितेंद्र यादव, कमलेश राजपूत, अनुज यादव, अंकित यादव, अनुराग, अमन तोमर, दीपेंद्र राजपूत, उपेंद्र शुक्ला, सुनील शर्मा, हर्षित गुप्ता, श्याम पाल, संजीव पोरवाल आदि मौजूद रहे।


 
फफूंद प्रतिनिधि के अनुसार साइकिल यात्रा के पांचवे दिन भाग्यनगर ब्लाक परिसर से साइकिल यात्रा सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से शुरू हुई। साइकिल यात्रा फफूंद नगर में समाप्त हो गई। पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया।


दिबियापुर क्षेत्र के विधायक प्रदीप यादव, भाग्यनगर ब्लाक प्रमुख विनय यादव, पूर्व सयुस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ कल्लू यादव, अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत फफूंद इजहार अहमद मेव, बैकुंठ यादव, सलीम मेव आदि की अगुवाई में साइकिल यात्रा निकाली गई।


साइकिल यात्रा गांव दयालनगर, बढुआ, भाऊपुर, पतरा, मुंशीपुर, खानपुर, छोटा खानपुर, तरई , बलन का पुर्वा , बुढ़ानपुर आदि गांव में पहुंची। साइकिल यात्रा में सभासद राजवीर उर्फ पप्पू यादव, कल्लू यादव, सलीम कुरैशी, ग्रजेश निगम, बहाव अंसारी, साकिर कुरैशी आदि शामिल रहे।


  
अटसू प्रतिनिधि के अनुसार- ग्राम बल्लापुर में मुकेश सिंह स्मृति महाविद्यालय से पांचवे दिन सपा नेता बाबा रामनरेश यादव ने साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।


यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष टिल्लू राजपूत के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा ग्राम बल्लापुर से चलकर अजुआपुर, किन्नरपुर रतनपुर गढिय़ा, रसूलपुर, राउपुर, सुजनीपुर, होते हुए बरीपुरा बगांव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें