फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो करोड़ की सरकारी जमीन से हटा कब्जा, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। प्रशासन की ओर से मिशन समाधान के जमुहा ग्राम पंचायत की करीब दो करोड़ की सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। इस दौरान आसपास बने 150 अवैध निर्माण की पहचान की गई है, 25 डिसमिल जमीन पर की गई अवैध प्लाॅटिग को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


जिले भर में अतिक्रमण और अवैध कब्जे के खिलाफ चल रहे अभियान की कड़ी में गुरुवार को प्रशासन की टीम ने जमुहा गांव का रुख किया। सदर तहसील की राजस्व टीम के मुताबिक जमुहा समिति के पीछे स्थित गाटा संख्या 53 पर भू-माफिया ने अवैध कब्जा कर रखा है। इस जमीन पर 150 से अधिक अवैध मकान बनाए गए हैं। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर पहुंची टीम को देखकर गांव में गहमा-गहमी रही। सदर तहसील के राजस्व क्षेत्र बैसुंधरा क्षेत्र के लेखपाल अभिनय कुमार ने बताया कि जमुहा में गाटा संख्या 53 बतौर ऊसर (सरकारी भूमि) राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।
इसी जमीन के आंशिक भाग पर कृष्ण मोहन और उनके भाई विनोद कुमार, श्याम सुंदर व मनोज दुबे अवैध कब्जा कर प्लाॅटिग कर रहे थे। इसको हटाने के लिए इन अवैध कब्जेदारों को कई बार मौखिक रूप से कहा गया इसके बावजूद अवैध कब्जेदारों ने कब्जा नहीं हटाया था। इसी के तहत गुरुवार को डीएम के निर्देश पर गांव पहुंची राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अस्थायी कब्जा हटवाया।
विज्ञापन

लेखपाल की तहरीर पर चारों अवैध कब्जेदारों के खिलाफ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लेखपाल ने बताया कि इसी तरह के करीब 150 कब्जे और पाए गए हैं। उन सभी को पहले नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद वह अपना पक्ष तहसील में रख सकते हैं। जांच में उनका तर्क गलत पाया गया तो रिपोर्ट दर्ज कर कब्जा हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें